आशीर्वाद एडवांस हार्ट लंग एंड क्रिटिकल केयर सेंटर का उदघाटन पंडित बीडी शर्मा यूनीवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के रजिस्ट्रार डा. एचके अग्रवाल ने किया
करनाल, आशुतोष गौतम ( 9 फरवरी ) शहर के कुंजपुरा रोड पर आज आशीर्वाद एडवांस हार्ट लंग एंड क्रिटिकल केयर सेंटर का उदघाटन पंडित बीडी शर्मा यूनीवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के रजिस्ट्रार डा. एचके अग्रवाल के कर कमलों से हुआ। अस्पताल का संचालन डा. अभिषेक गुप्ता एमडी डीएम कार्डियोलोजी ए स न्यू दिल्ली कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पास 24 घंटे आपातकालीन सेवा, ईसीजी, ईको, टीएमटी, हार्टर मानीटिरिंग, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, आईसीयू, सीसीयू, वेंटीलेटर, टे परेरी पेस पेकर, परमानेंट पेस मेकर व पेसमेकर इंप्लाट जैसी हार्ट सेवाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक मशीनों के साथ-साथ 24 घंटे कार्डियोलोजिस्ट की उपलब्धता के साथ-साथ ए स व पीजीआई के स्टाफ की व्यवस्था की गई है। इस उदघाटन में अनन्य मित्तल, डा. अभिषेक गुप्ता, मनीष चौधरी, डा. अंकित, डा. प्रदीप, डा. दीपक, डा. अरूण व अस्पताल के स्टाफ सहित शहर के गणमान्य नागरिक व चिकित्सक उपस्थित रहे। डा. अभिषेक गुप्ता ने अपने स्वर्गीय पिता गजेंद्र गुप्ता की याद में गरीब व बीपीएल कार्ड धारकों के लिए विशेष सुविधाएं व छूट देने की घोषणा की है। एचआर मैनेजर शेखर गुप्ता ने बताया कि सरकारी व गैर सरकारी इंश्योरेंस कंपनियों को अस्पताल के पैनल में जोडऩे का काम किया जा रहा है।

































