अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ऊना में बैठक हुई
जसवाल, ऊना ( 1 मार्च ) रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ऊना जिला में बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता भूपेंद्र ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने की। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वजीत, राष्ट्रीय सचिव सत्यदेव ने विशेष रूप से शिरकत की। इस बैठक में दिलबाग सिंह को हिमाचल प्रदेश यूथ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि दूसरी नियुक्ति यूथ हिमाचल प्रदेश के महामंत्री रोबिन सिंह को चुना गया। जिला ऊना की महिला कमान श्रीमती लक्ष्मी जड़ेहाल को मिली। बैठक में महेंद्र सिंह को गगरेट का अध्यक्ष चुना गया। विक्रम को हरोली के महामंत्री चुना गया जबकि कैप्टन विक्रम सिंह को अध्यक्ष गोंदपुर बनेड़ा तथा सुनील कुमार सोनू को हरोली के यूथ मंत्री वहीं अमन राणा को यूथ अध्यक्ष गांव गणपतवाड़ा चुना गया। यह जानकारी अध्यक्षता भूपेंद्र ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दी।