मंदिर ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण शर्मा व उनकी पत्नी ममता शर्मा ने सुंदरकांड पाठ में भरी हाजिरी भगवान से लिया आशीर्वाद
जसवाल, ऊना ( 1 मार्च ) उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ धौमेश्वर सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में सुंदरकांड पाठ का समापन शनिवार को हुआ। पंजाब के लुधियाना से आए प्रकांड पंडितों द्वारा धार्मिक रितिवाज से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा था जिसका समापन हो गया। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण शर्मा व उनकी पत्नी ममता शर्मा ने इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान से आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया और इस अवसर पर श्रद्धालुओं का श्रद्धा का सैलाब उमड़ा और भोलेनाथ के दर्शन किए। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण शर्मा ने की। प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मंदिर ट्रस्ट बिना भेदभाव और बिना द्वेष से केवल भगबान भोलेनाथ के आशीर्वाद से आगे बढ़कर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए काम कर रहा है। पिछले सात वर्षो में धौमेश्वर मंदिर में सीसीटीवी कैमरे, लिफ्ट, तीन बड़े रसोई घर, टाईल, गौशाला, एक बड़ा हाल एवं लाखो रुपयों से मंदिर का नवीनीकरण करवाया गया है। इस मौके पर चेयरमैन सुखदेव सिंह, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह, रघुवीर संगम, राकेश धीमान, सुनील शर्मा, विमला देवी, शोभा देवी, कमला देवी, राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, तरसेम सिंह व गोपाल शर्मा के अलावा दर्जनों सेवकों ने अपनी सेवाएं दी।

































