विधायक राम कुमार कश्यप ने दीप प्रज्जलित कर की कार्यक्रम की शुरुवात
करनाल, आशुतोष गौतम (1 फरवरी ) गांव बीबीपुर जाटान में स्थित स्विफ्ट इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करके अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया इसमें काफी संख्या में बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी प्रस्तुत की इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इंद्री विधानसभा के विधायक राम कुमार कश्यप ने पहुंचकर दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। विधायक राम कुमार कश्यप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रही छात्राओं को आशीर्वाद दिया और कहा कि हमारे भारतवर्ष की बेटियों ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है और कार्यक्रम में मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के अंदर जुनून होना चाहिए ताकि वह अच्छे अंक प्राप्त करके अच्छी नौकरी प्राप्त कर सके। उन्होंने स्कूल के मैनेजर व अध्यापक गण का सुंदर कार्यक्रम की सराहना की और बेटियों को प्रशंसा पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर स्विफ्ट इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम स्कूल में समय-समय पर आयोजित कराए जाते हैं ताकि इस प्रकार के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां देकर बच्चों का हौसला बड़े और बच्चे बड़े होकर ऊंचाइयों को छुए और जीवन में नए मुकाम हासिल करें। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष अमनदीप विर्क, राजिंदर मिड्डा, ऋषिपाल शर्मा, नरेंदर शर्मा, मास्टर राजेश कुमार, जरनैल सिंह, जयपाल शर्मा, अन्नू शर्मा, सुषमा शर्मा, गुरमीत कौर, परमजीत, मास्टर ज्ञानचंद वर्मा, जगमाल, इन्दर मास्टर आदि सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।

































