कहा निर्माण की जिम्मेदारी कांट्रेक्टर की है वह ही उसको पूरा करेगा
जसवाल, ऊना (1 नवंबर) कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ऊना झूठी शिकायत पर भड़क गई है अध्यक्ष कमल कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर 1100 पर शिकायत की गई थी वह निराधार है। उन्होंने कहा कि कोई टेक्निकल व्यक्ति ही बता सकता है कि सड़क किस प्रकार से बनी है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा यह शिकायत की गई कि जब वह मोटरसाइकिल खड़ी कर रहा था तो उसका स्टैंड सड़क पर नीचे धंस गया। उन्होंने कहा कि जब सड़क बन रही है तो उसको पक्का होने में भी समय लगता है, अगर बन रही सड़क पर कोई मोटरसाइकिल खड़ी करेगा तो उसका स्टैंड नीचे धसेगा ही। उन्होंने कहा कि 1100 पोर्टफोलियो सरकार का वेहतर प्लेटफॉर्म है और इसका एसोसिएशन स्वागत करती है, लेकिन इस पर निराधार व झूठी शिकायतें करने वालों पर भी अंकुश लगाया जाना चाहिए । इस प्लेटफार्म का कुछ लोगों द्वारा दुरूप्रयोग किया जा रहा है यह भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसके चलते वे-बजह कांट्रेक्टर को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर जो नीयम कॉन्ट्रैक्टर तथा सरकारी विभाग के बीच होते है कांट्रेक्टर उसी के तहत काम करता है । उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण करते समय सारे नियमों का ध्यान रखा जाता है और टेंडर के नियमों के तहत सड़क का निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब सड़क का निर्माण चल रहा है उसको पूरा होने दे काम के बीच में अड़चन मत डालें । जब काम कंप्लीट हो जाता है तो उसके बाद कमियां निकाले। उन्होंने कहा कि निर्माण की जिम्मेदारी कांट्रेक्टर की है वह ही उसको पूरा करेगा। इस अवसर पर अन्य सदस्य आरडी द्विवेदी, अश्वनी शर्मा, गणेश कुमार, शिव कुमार, हरपाल सिंह व आशोक ठाकुर भी उपस्थित रहे






























