शिवसेना बाल ठाकरे हिमाचल प्रदेश आगामी पंचायत चुनावों में अपना दमखम दिखाएगी और जिला स्तर पर पंचायतों व जिलापरिषदों की चुनावी जंग लड़ी जाएगी। यह बात शिवसेना ठाकरे हिमाचल प्रदेश के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने बुधवार को मेहतपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही । इस अवसर पर जिला ऊना से संबंध रखने वाले लोगों ने शिवसेना ठाकरे ज्वाइन की और पार्टी को जिला में मजबूत करने का संकल्प लिया। राज्य कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि गुलजार सिंह को ऊना का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है वहीं अन्य सदस्य मलकीत सिंह, चंचल सिंह ,वरयाम सिंह, धर्मपाल ,ओंकार चंद, दर्शन सिंह द्वारा शिवसेना ठाकरे को ज्वाइन किया गया है ।उन्होंने नए सदस्यों का अपनी पार्टी में स्वागत किया और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिवसेना ठाकरे को मजबूत करने के लिए वह प्रयासरत हैं और इसी कड़ी में बुधवार को 7 लोगों ने शिवसेना ठाकरे का दामन थामा है । उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव तथा जिला परिषद के चुनावों में शिवसेना ठाकरे अपने प्रत्याशी उतारेगी और पूरी ताकत के साथ यह चुनाव लड़े जाएंगे । उन्होंने कहा कि शिवसेना ठाकरे नशे के खिलाफ भी एक अभियान छेढ़ेगी तांंकि युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकाला जा सके। नए सदस्य बने गुलजार सिंह ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह पूरा खरा उतरने की कोशिश करेंगे ।
प्रदेश में पंचायतों व जिलापरिषदों की चुनावी जंग लड़ेगी शिवसेना ( ठाकरे) – शिवदत्त वशिष्ठ
प्रदेश में पंचायतों व जिलापरिषदों की चुनावी जंग लड़ेगी शिवसेना ( ठाकरे) – शिवदत्त वशिष्ठ
बुधवार को 7 लोगों ने शिवसेना ठाकरे का दामन थामा, गुलजार सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
ऊना , जसवाल ( 2 अक्तूबर)





























