परवाणू में स्वच्छता का संदेश दिया गया और योगा कार्यक्रम हुआ
मदन मैहरा , परवाणू ( 2 अक्तूबर)
परवाणू के नगर परिषद के प्रांगण में वुधवार गांधी जयंती के अवसर पर सुबह से ही सफाई अभियान एवं योगा के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर परिषद के अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा ,कार्यकारिणी अधिकारी सुधीर शर्मा ,सहायक आयुक्त विक्रम नेगी, लायंस क्लब परवाणू – कालका , पार्षद राजेश शर्मा , मनोनीत पार्षद कृष्णा मंडल, जेई केडी शर्मा के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में सुबह स्कूली बच्चों व
नगर वासियों ने मिलकर योगा के आसन किए जिससे शरीर तंदुरुस्त बना रहता है इस अवसर पर मंच पर विभिन्न प्रकार के योगा के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात सहायक आयुक्त विक्रम नेगी ने स्कूली बच्चों द्वारा रैली के आयोजन में उनको फ्लैग ऑफ कर रैली निकाली । रैली में बच्चों ने हाथों में बैनर लिए स्वच्छ भारत सुंदर भारत बनाना है पॉलिथीन को दूर भगाना है नारों के साथ पूरे शहर में रैली निकाली गई रैली में भाग लेने वाले स्कूल एलबीएसएस शारदा पब्लिक स्कूल, Anand Public School, PPS School के बच्चों ने भाग लिया रैली में अधिक बच्चों ने पॉलीथिन हटाओ के बारे में नारे लगाए अपने ज्ञापन में उन्होंने दर्शाया की हम सब मिलकर सफाई अपने घर से शुरू करेंगे तो अवश्य पड़ोसी भी अपने आसपास में सफाई रखेंगे नगर परिषद द्वारा बच्चों को रिफ्रेशमेंट का भी विशेष प्रबंध था इस अवसर पर नगर परिषद के समुदाय भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जोकि भारत सरकार द्वारा योजनाओं के द्वारा किया जाता है इन योजनाओं को सफल बनाने के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों को श्रेया गया सरकार द्वारा मंच पर नगर परिषद के कर्मचारियों को उनकी अच्छी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया जिसमें नगर परिषद के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा पार्षद राजेश शर्मा कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने कर्मचारियों को सम्मानित किया
|
ReplyForward
|






























