जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाते हुये की गई बड़ी कार्यवाही
करनाल, आशुतोष गौतम ( 6 जून) नशे के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाने के प्रयासरत करनाल पुलिस निंरतर कार्यरत है। जिला पुलिस करनाल ने नशा विरूद्ध अपराधों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये दो दिन तक 156 बोतल व एक अध्धा अवैध शराब बरामद की गई। इस संबंध में चार जून को जसमेर सिह वासी गांव तखाना को नीयर गौशाला मोड जी.टी. रोड तखाना से 12 बोतल अवैध शराब के साथ नरेश वासी गांव अलीपुर खालसा को गांव अलीपुर खालसा से 40 बोतल अवैध शराब सहित गिरफतार किया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा लवी वासी गांव रामनगर मन्नी वासी रामनगर को 60 बोतल अवैध शराब सहित नजदीक ओल्ड पुलिस चौकी रामनगर से गिरफतार किया गया। तीन मई को हरजिंद्र सिंह वासी गांव सौंकरा को गांव रकबा सौंकरा से 8 बोतल अवैध शराब सहित, अखिल वासी गांव सोैंकरा को नियर नदाना सौंकरा से 2 बोतल व 1 अध्धा सहित, व संदीप वासी सौंकरा को 5 बोतल अवैध सहित नियर नदाना चौक सौंकरा से गिरफतार किया गया। करम सिंह पुत्र रतीराम वासी गांव अंचैला को गांव अचैंला से 5 बोतल अवैध शराब सहित गिरफतार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना निसिंग में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई गई। इसयसे पहले दो जून को जनक वासी गांव उचाना को गांव उचाना से 8 बोतल वासी गांव बड़ागांव को 11 बोतल अवैध शराब सहित गिरफतार किया गया। जिला पुलिस करनाल द्वारा लॉकडाउन के दौरान नषे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 24 मार्च 4 जून आबकारी अधिनियम के तहत कुल 197 मुकदमें दर्ज किये गये। जिनमें कुल 230 व्यक्तियों को गिरफतार किया गया। जिनके कब्जे से कुल 5443.250 बोतल अवैध शराब, 19415 किलोग्राम लाहन व कच्ची शराब बनाती 14 चलती भट्टीयों को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। बरामद की गई कुल शराब में 76 बोतल बीयर, 3896.250 बोतल अवैध देशी शराब, 668.250 बोतल अवैध अग्रेंजी शराब और 802.750 बोतल कच्ची शराब शामिल है। जिला पुलिस करनाल द्वारा करनाल वासियों से अपील करते हुये कहा कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ करनाल वासी नजदीकी पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। और नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। ताकि नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जा सके।






























