विधानसभा चुनावों को लेकर की गई नाकाबंदी, नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफतार
करनाल, आशुतोष गौतम (4 अक्तूबर)। एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया के आदेशों अनुसार विधानसभा चुनावों के दौरान अपराधिक वारदातों को रोकने के लिए करनाल पुलिस की क्राइम युनिट एंटी नारकोटीक सैल के इन्चार्ज निरीक्षक विरेन्द्र राणा ने अपनी एक टीम को एएसआई सुभाष कुमार की अध्यक्षता में थाना तरावड़ी क्षेत्र में गस्त व नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग करने के लिए रवाना किया गया। थाना तरावड़ी क्षेत्र में गस्त के दौरान पुलिस टीम के इन्चार्ज एसआई सुभाष कुमार को गुप्त तरीके से एक नशा तस्कर के संबंध में सुचना प्राप्त हुई। सुचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा थाना तरवड़ी क्षेत्र में गांव निडाना के पास नरवाना ब्रांच नहर व एसवाईएल नहर पूल पर नाकाबंदी की गई और वहां से आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग करने लगे। इसी बीच प्राप्त सुचना अनुसार एक सिल्वर कलर की कार नाकाबंदी के नजदीक पहुंची जिसे देखते ही पुलिस टीम पूरी तरह से मुस्तैद हो गई, लेकिन कार चालक ने जैसे ही सामने पुलिस की नाकाबंदी देखी तो उसने पूरी तेजी से अपनी कार को वापीस मोड़ने का प्रयास किया। लेकिन एएसआई सुभाष कुमार व उनकी टीम ने अपनी कुशलता और बहादूरी का परिचय देते हुए गाड़ी को चालक सहित धर दबोचा। पुलिस टीम ने उसकी कार की तलाशी लेने पर उससे 20 किलोग्राम डोडा चुरापोस्त बरामद हुई, जिसपर पुलिस ने आरोपी अनवर अली पुत्र जयपाल वासी उमरी जिला कुरूक्षेत्र को गिरफतार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना तरावड़ी में मुकदमा धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। पुलिस पुछताछ पर आरोपी ने बताया कि नशे की यह खेप वह बदायुं युपी से लेकर आया था। आज आरोपी को माननीय अदालत के सामने पेशकर तीन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया, दौराने रिमांड आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि नशे के इस कारोबार में उसके साथ ओर कौन-कौन शामिल है व नशे की यह खेप वह आगे किसे सप्लाई करने वाला था।































