ग्राहकों के पास अब बचत योजनाओं की आसान पहुंच होगी
करनाल, आशुतोष गौतम। (4 अक्तूबर) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ एक कॉर्पोरेट एजेंसी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ग्राहकों के पास अब जीवन बीमा और बचत योजनाओं तक आसान पहुंच होगी, जिससे वे अपने परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकेंगे और लम्बी सेविंग कर सकेंगे। इस पार्टनरशिप का का उद्देश्य बेजोड़ और किफायती जीवन बीमा उत्पादों को लाखों भारतीयों तक पहुंचाना है। आईसीआईसीआई प्रू अनमोल बचत स्कीम एक अद्वितीय माइक्रो-बीमा उत्पाद है जो कम कीमत में बचत और सुरक्षा के दोहरे लाभ प्रदान करता है, जहां इसे कम कीमत के लिए तैयार किया गया है जबकि आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट एक टर्म प्लान है जो सुरक्षा प्रदान करता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ एनएस कन्नन ने कहा यह जुड़ाव जहां बैंक को एक लंबी अवधि के बचत उत्पाद की पेशकश करने और ग्राहकों को अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा वहीं साथ ही साथ ग्राहक वर्ग में हमारी उपस्थिति को बढ़ाने में मदद करेगा। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुब्रत बिस्वास ने कहा हमारी यह साझेदारी, आर्थिक रूप से समावेशी समाज बनाने के लिए भारत सरकार के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए एक और कदम है।

































