अब तक डेढ़ से लेकर तीन लाख लोग आ चुके है सेल में
करनाल, आशुतोष गौतम (19 नवंबर) फुटवियर उत्तर भारत में अपनी तरह की अनूठी लिबर्टी दीपावली सेल करनाल में जोर-शोर से चल रही है। यह सेल एक दिसम्बर तक चलेगी। जिसमें अब तक डेढ़ से तीन लाख लोग आ चुके है। यह प्रदर्शनी खासतौर पर नव-विवाहित दम्पत्तियों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। करनाल-पानीपत, कैथल-कुरुक्षेत्र, अंबाला सोनीपत,चंडीगढ़,जींद और यूपी,पंजाब हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलो से बड़ी तादात में लोग आ रहे है। प्रदर्शनी से संबंधित जानकारी देते हुए लिबर्टी के पी.आर.ओ वी.पी सिंह ने बताया कि सेल का उदघाटन लिबर्टी के सी.ई.ओ रमन बंसल के मार्गदर्शन में किया गया था। इस सेल में कई तरह की वेरायटी प्रदर्शित की गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक की पसंद के शूज, चप्पले और अन्य एससरीज यहां प्रदर्शित की गई है। आजकल शादी का सीजन होने के कारण लोग शादी के सामान के साथ चप्पल और जूते खरीदने भी यहां आ रहे है। यहां पर वैडिंग कलेक्शन मुख्य तौर पर लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। यहां पर नव-विवाहित जोड़े भी सेल में खरीददारी करने आ रहे है। पहले लोग उपहार में जूते चप्पल देने से बचते थे। लेकिन अब महिलाएं अपने पति को उपहार देने के लिए जूते और अन्य एससरीज लेने के लिए आ रही है। यहां पर न्यूनतम 100 रुपए से लेकर अधिकत्तम 5 हजार रुपए तक की कीमत के शूज के अलावा अन्य एससरीज प्रदर्शित है। उन्होंने बताया कि लिबर्टी का पिछले साढ़े 6 दशकों से करनाल से नाता रहा है। करनाल के लोगों को अधिकत्तम रियायत पर अपने इंटरनैशनल स्तर के उत्पाद देने के लिए साल में दो बार प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। यहां पर उपभोक्ताओं के लिए काफी सुविधाएं मुहैया करवाई गई है।































