वंडर किड्स प्ले वे स्कूल का वार्षिक उत्सव सुंगध धुमधाम के साथ मनाया
करनाल, आशुतोष गौतम (18 नवंबर ) सांसद संजय भाटिया की धर्मपत्नी अंजु भाटिया ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक छात्र को उन्नति के पथ पर ले जाने में बड़ी भूमिका अदा करता है। वह पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित वंडर किड्स प्ले वे स्कूल के वार्षिक उत्सव सुंगध 2019 के अवसर पर बच्चों स्टाफ व अभिभावकों को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर नन्हें मुन्नें बच्चों ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंजू भाटिया, कर्नल रामनाथ, पार्षद वीर विक्रम कुमार, निदेशक सुमित्रा कुकरेजा, स्वतंत्र कुकरेजा एवम वीना मेहता द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। मुख्य अतिथि अंजु भाटिया ने कहा कि बच्चों को अगर शुरू से ही इस प्रकार के अच्छे संस्कार प्राप्त हो जाए तो वह आगे चलकर अवश्यक ही एक अच्छे नागरिक व सफल व्यक्ति बनेंगे। उन्होंने कहा कि इन नन्हें मुन्नें बच्चों का मंच पर आना और इस प्रकार सबके सामने प्रस्तुति देना अपने आप में बड़ी बात है। विशिष्ट अतिथि कर्नल रामनाथ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के मन से मंच पर आने का डर दूर करते है और उनकी प्रतिभा को निखारते है। उन्होंने कहा कि अगर देश को मजबूत बनाना है तो भविष्य को मजबूत बनाना होगा। इसलिए बच्चों को हर प्रकार से तैयार करना होगा। जिस प्रकार से बच्चों ने प्रस्तुतियां दी है, उससे ये पता चलता है कि स्कूल एवम अभिभावकों द्वारा बच्चों के अंदर कितना आत्मबल पैदा किया गया गया है। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि पार्षद वीर विक्रम कुमार ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते है, उन्हें हम जो आकार देना चाहे दे सकते हैं। वंडर किडस प्लेवे स्कूल द्वारा बच्चों की जो इतनी अच्छी नींव डाली जा रही है, वह उन्हें अवश्य ही जीवन में उन्नति के पथ पर ले जाएगी। स्कूल डायरैक्टर सुमित्रा कुकरेजा ने कहा कि उनके स्कूल का सदा ही प्रयास रहता है कि बच्चों को हर क्षेत्र में आगे लाया जाए ताकि वे अपने जीवन में आने वाली किसी भी प्रकार की चुनौतियों का सामना कर सके। बच्चों के अभिभावक अंकुश शर्मा एवम शिल्पा ने कहा कि स्कूल द्वारा प्रदान की गई शिक्षाओं से बच्चों में बहुत ही सकारात्मक बदलाव आए है और जिस प्रकार बच्चों का आत्म विश्वास बड़ा है, वह सराहनीय है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिखा, शिल्पा, युक्ति, विदूषी, करुणा, कंचन, पूनम, निशा, आकृति, मंयकिता एवम आरती सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज गांधी, शैले चौधरी, विपिन अरोड़ा, रोशन आर्य, नवनीत शर्मा, पंकज गुप्ता, राजन अरोड़ा, सुवीरा गुलाटी, मीनाक्षी कुकरेजा योजना शर्मा, रानी दुर्गावती, रीना कुमार, शंकुलता सुखीजा, सरिता सेतिया, शशि खनेजा सहित अन्य मौजूद रहे।

































