कांग्रेस द्वारा हायर पे ग्रेड की अधिसूचना वापिस लेकर कर्मचारियों के साथ किया धोखा पिछले 114 महीनों से नहीं मिल पाया महंगाई भत्ता – भाजपा
BHT news, ऊना: भाजपा नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हायर पे ग्रेड की अधिसूचना वापिस लेकर कर्मचारियों के साथ एक ओर धोखा किया है और पिछले 114 महीनों से महंगाई भत्ता नहीं मिल पाया है। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जिला परिषद सदस्य अशोक धीमन, भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक राजीव वशिष्ठ, पूर्व कर्मचारी नेता राम देव अग्निहोत्री, अजय पराशर, शिव मेहन, हरबंस लाल गुलेरिया, हरीश शर्मा, रंजीत सिंह, मास्टर चमन लाल, हरबंस लाल सैनी, डॉ सुभाष शर्मा, नरेश भारद्वाज ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कृति हुए कहा कि कांग्रेस ने हायर पे ग्रेड की अधिसूचना वापिस लेकर कर्मचारियों के साथ एक ओर धोखा किया है। पिछले 114 महीनों से नहीं मिल पाया महंगाई भत्ता भाजपा शासन में कोरोना जैसी भयंकर महामारी में भी कर्मचारियों को उनके सभी लाभ ही नहीं दिए बल्कि कोरोना काल में भी पूरी तनख्वा कर्मचारियों को दी गई। जब सारी दुनिया में संकट छाया था तब भी भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के हित की रक्षा की थी लेकिन कांग्रेस सरकार हमेशा ही कर्मचारी विरोधी रही है। इसका उदाहरण स्वयं कांग्रेस सरकार ने हायर ग्रेड पे की अधिसूचना वापिस लेकर दिया है। जो भाजपा शासन में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी द्वारा कर्मचारियों को दिया गया था यह बात भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जारी प्रेस बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने हायर पे ग्रेड देने की अधिसूचना को वापिस लेकर प्रदेश के 89 श्रेणियों के हजारों कर्मचारियों को दिवाली तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक कर्मचारी को 10 से 15 हजार रुपए वेतन कम होगा। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध बड़े स्तर पर पूरे हिमाचल में किया तो सरकार के मुखिया ने तब भी इस आदेश को रद्द नहीं किया सिर्फ होल्ड पर डाल दिया जो कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के साथ धोखा है आदेश रद्द न होने से इन सभी श्रेणियों के कर्मचारियों पर हर समय सरकार का खौफ और दबाव बना रहेगा उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से ओल्ड पेंशन देने की वायदा करने वाली सरकार ने कर्मचारियों के साथ उक्त अधिसूचना को वापिस लेकर छल किया है। अब कर्मचारी खुद पछता रहे हैं। पूर्व कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को लाभ तो क्या देना उल्टे पहले सरकारों में मिले लाभ भी छिन लिए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के लंबित मैडिकल बिल तक नहीं दे पा रही है। सेवानिवृत कर्मचारियों को पिछले 114 महीनों से महंगाई भत्ते का एरियर नहीं मिल पाया हैं। कांग्रेस सरकार में आम जनता भी त्राहिमाम कर रही है। कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व जनता से कई वायदे किए थे, जिन्हें नहीं किया गया। महिलाएं आज भी 15 सौ रुपए के इंतजार में हैं। महिलाओं ने लाईनों में लगकर अपने दस्तावेज पूरे कर कार्यालयों में जमा करवाएं थे, लेकिन आज महिलाएं भी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में कांग्रेस के चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अधिकारी भी कांग्रेस नेताओं के दबाव में काम कर रहे है। केवल कांग्रेस समर्थित ठेकेदारों की पेमेंट की जा रही है। जबकि अन्य ठेकेदारों को ना ही काम दिए जा रहे है और न ही उनके काम के बदले भुगतान हो रहा है। आम जनता बुरी तरह से बेहाल हे ऊना में अब बिजली जाना ओर देर से आना आम बात हो गई हे जबकि भाजपा सरकार में ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने करोड़ों रूपये से बिजली को व्यवस्थित करने के लिए खर्चे थे नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे ऊना की जनता को आराम दिया था लेकिन अब आम जनता बेहाल है। पूर्व कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारी अपने हितों के लिए लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्षरत है, लेकिन सरकार के कानों पर कोई जूं तक नहीं रेंग रही है। अब सरकार ने हायर पे ग्रेड की अधिसूचना वापिस लेकर कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में सभी कर्मचारी इसके विरोध में उतर गए हैं। भाजपा भी कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे विरोध का समर्थन करेंगी। कर्मचारियों व सेवानिवृति कर्मचारियों को उनके हित दिलाने के लिए हर स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



























