मोदी सरकार के ऐतिहासिक GST सुधार से आम जनता को बड़ी राहत मिली – ऊना भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ
डॉ रणधीर जसवाल, ऊना: भारतीय जनता पार्टी ऊना व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, भाजपा मंडल प्रवक्ता बलविंदर गोल्डी, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, तिलक राज, परमिंदर, मोहिंदर छिब्बर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपिंदर सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जसविंदर सिंह, पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप, पवन कपिला, सौरभ लुंबा, विजय साहनी, राजेश दत्ता,सुखविंदर सांगरा, अनील सैनी, ललित समा, नीरज जातिक, परवीन सहोटा, केशव चौधरी, सोनू चौधरी, साहिल, हरबिंदर, चरणदास, विकास पूरी आकाश, पवन छिब्बर, अशोक पूरी, कमल शर्मा, मदन पूरी, विनय आगरा, सुरजीत सैनी, जतिंदर सैनी, राकेश सिंह गिक्का,विक्रम शर्मा, प्रमोद कपिला, रम्मी कपिला, ने सांझा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक GST सुधार से जनता को बड़ी राहत मिली है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, देश के कर ढाँचे को सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर (GST) संशोधन अधिनियम पारित किया गया है, जो आम जनता, व्यापारी वर्ग और उद्योग जगत – तीनों के लिए वरदान साबित होगा। इन्होंने GST संशोधन की मुख्य बातें सांझा करते हुए बताया कि साधारण कारोबारियों को राहत होगी छोटे और मझोले व्यापारियों के लिए GST रिटर्न की प्रक्रिया और भी सरल बनाई गई है। अब 2 करोड़ तक के टर्नओवर वाले कारोबारियों को वार्षिक रिटर्न दाखिल करने में आसानी होगी। इस संशोधन से जनता को सीधी राहत मिलेगी जैसे रोज़मर्रा की उपयोग की वस्तुओं जैसे – दवाइयाँ, मोबाइल पार्ट्स, कृषि उपकरण, और घर बनाने की सामग्री पर टैक्स दरें कम की गई हैं।सामान्य परिवारों को सीधा लाभ होगा और घरेलू बजट पर बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा और अधिक मिलेगा GST भुगतान की पूरी प्रक्रिया अब और तेज़ व पारदर्शी होगी। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन दिए गए हैं। इस संशोधन से राज्यों को सशक्त बनाने के मार्ग खुलेंगे GST काउंसिल में राज्यों की सहमति और सहभागिता को और अधिक मजबूत किया गया है, जिससे संघीय ढाँचे को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता और अर्थव्यवस्था को अकल्पनीय लाभ होगा, कर चोरी पर रोक लगने से सरकार की आय बढ़ेगी और विकास कार्यों में और तेजी आएगी। व्यापारियों को एक ही कर व्यवस्था में काम करना होगा, जिससे व्यापार करना आसान (Ease of Doing Business) होगा।देश की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता और स्थिरता आएगी। जहां भाजपा सरकार कर व्यवस्था को सरल और सुदृढ़ बनाना चाहती है जिससे सभी वर्गों को लाभ पहुंचे और भारत देश और समृद्ध हो लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस सरकार वर्षों तक एक समान कर व्यवस्था (One Nation, One Tax) लागू नहीं कर सकी। कांग्रेस सरकार और उनके नेताओं द्वारा बनाई गई कमजोर नीतियों के कारण व्यापार जगत हमेशा कई करों और भ्रष्टाचार के जाल में फँसा रहा।मोदी सरकार ने साहसिक निर्णय लेकर GST को लागू किया और अब इसमें लगातार सुधार कर जनता को राहत पहुँचाई जा रही है। इन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह GST संशोधन वास्तव में ‘जनता के लिए, जनता के साथ और जनता के हित में’ लिया गया निर्णय है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीब, किसान, व्यापारी और आम नागरिक के हित में खड़ी रही है। कांग्रेस केवल खोखले वादों में उलझी रही, लेकिन भाजपा सरकार ने कार्य करके दिखाया है। हम विश्वास दिलाते हैं कि यह सुधार हमारे देश, प्रदेश, जिले ब शहर के हर नागरिक के जीवन को सरल और समृद्ध बनाने में योगदान देगा।”



























