टूल रूम के लिए जयराम सरकार ने अगस्त 2018 को डीपीआर बनाकर केंद्र की मोदी सरकार को भेजी, कांग्रेस हर चीज पर अपनी मोहर लगाना बंद करे
जसवाल, ऊना ( 27 जनवरी ) हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र जसवाल ने हरोली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू के टूल रूम पर दिए व्यान पर प्रतिकिया देते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है तथा प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है जबकि कांग्रेस का शासनकाल तो बीते जमाने की बात है। ऐसे में यह कहना कि टूल रूम जैसा प्रोजेकट के लिए कांग्रेस ने कुछ किया है तो यह सफेद झूठ है। विनोद बिट्टू पहले आंकड़े देखे और हर चीज पर मोहर लगाना बंद करे क्योंकि जनता सव जानती हैं कि आज कौन ईमानदारी से सही विकास कर रहा है । भाजपा नेताओं ने कहा कि टूल रूम के लिए प्रदेश की जयराम सरकार ने अगस्त 2018 को डी पीआर बनाकर केंद्र की मोदी सरकार को भेजी थी ।जिसपर केंद्र सरकार ने सितम्बर 2019 को सैद्धान्तिक मंजूरी प्रदान कर 22 जनवरी 2020 में अंतिम मंजूरी देकर बाथू बाथड़ी में टूल रूम वर्कशाप की स्थापना का रास्ता साफ कर दिया है । उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट हिमाचल के इकलौता ओर पहला प्रोजेक्ट है जो हरोलो विधानसभा को मिला है जिसके लिए एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने दिन रात मेहनत कर मंजूर करवाया है । उन्होंने कहा कि विनोद बिट्टू को टूल रूम पर व्यान देने से पहले अपने खुद के गांव में बने टूरिस्ट केंद्र के रूम का हाल देखना चाहिए जो बिना किसी मकसद व उपयोगिता के कांग्रेस सरकार ने बनाये हैं।जिसके बारे मेंआज तक मुकेश अग्निहोत्री और बिट्टू यह नहीं बता पाए कि यह किस लिए बनाए हैं? कांग्रेस के विकास की पोल खोलता सफेद हाथी बनकर रह गया है । उन्होंने कहा कि भाजपा ईमानदारी से टूल रूम की स्थापना कर रही है जबकि कांग्रेस शासनकाल में केबल रूम बनाकर ठेकेदारों के माध्यम से पैसे इकठे किए जाते थे । उन्होंने कहा कि विनोद बिट्टू अधूरे ज्ञान के साथ व्यानबाजी करते है जबकि पूरा ज्ञान लेने की आवश्यकता है तथा अगर उनको पूरे तथ्यों की जरूरत है तो भाजपा नेता उनको तथ्य उपलब्ध करवा देंगे । उन्होंने कहा कि हरोली आज विकास की डगर पर बहुत आगे निकल चुका है हर तरफ विकास कार्य चल रहे है । हरोली प्रो राम कुमार के ईमानदार प्रयासों से सही विकास के साथ- साथ माफिया मुक्त ,विशेष रूप से चिट्टा माफिया मुक्त हो रहा। आज हरोली सहित प्रदेश का नेतृत्व ईमानदार लोग कर रहे है शायद यही बात कांग्रेस की आंख का रोड़ा बन रही है जबकि कंग्रेस कार्यकाल में सिर्फ ठेकेदारों के विकास होता रहा है तथा भर्ष्टाचार करने के लिए यह सबसे बढ़िया तरीका कांग्रेस के नेताओ ने ईजाद किया हुआ था । भाजपा नेताओं ने कहा कि दो वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल से कांग्रेस इतनी हताश निराश हो चुकी है कि उनको झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है जबकि पांच वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने तय है ।उन्होंने हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को नसीहत दी है कि पहले पूरे तथ्य देखने के बाद ही कोई व्यान बाजी करे ।

































