सहकारी चीनी मिल का पिराई सत्र आज से, घरौंड़ा विधायक हरविन्द्र कल्याण व इन्द्री विधायक राम कुमार कश्यप की उपस्थिति में होगा शुभारम्भ
करनाल, आशुतोष गौतम (18 नवंबर) कार्य कुशलता के लिहाज से राष्टï्रीय स्तर पर कई बार कीर्तिमान स्थापित कर चुकी करनाल की सहकारी चीनी मिल का पिराई सत्र 2019-20 मंगलवार से शुरू होगा। मिल प्रबंधन की ओर से इस अवसर पर प्रात: एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण व इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप की उपस्थिति रहेगी। चीनी मिल के प्रबध निदेशक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का समय प्रात: 11 बजे रखा गया है। इसमें उक्त दोनो विधायकों के अतिरिक्त, शुगरफैड हरियाणा के प्रबंध निदेशक मनी राम शर्मा, चीनी मिल के चेयरमैन एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, मिल के सभी निदेशक, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गन्ना उत्पादक प्रगतिशील किसान उपस्थित रहेंगे।
































