एसडीएम प्रशांत देष्टा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, नंबरदारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का दिया आश्वासन
बद्दी/ नालागढ़, शांति गौतम/ ज्योति भल्ला ( 2 दिसंबर ): नालागढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नंबरदार यूनियन द्वारा जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नंबरदार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने की। बैठक में उपडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक के दौरान नंबरदारों को आ रही समस्याओं को लेकर जहां विस्तार से चर्चा की गई वहीं नंबरदारो ने एसडीएम के समक्ष अपनी मांगे रखी। एसडीएम ने नंबरदारों की समस्याओं में गंभीरता जताते हुए उन्हें सरकार तक जल्द पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम प्रशांत देष्टा ने सभी को नशा ना करने की शपथ भी दिलाई।

नंबरदार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि नंबरदारों को अभी भी प्रतिमाह 1500 रुपए ही मिलता है और चुनावों से पहले सरकार ने नंबरदारों की मासिक सैलरी बढ़ाने की बात कही थी लेकिन सरकार को बने हुए अब 1 साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अभी भी नंबरदारों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो वह आने वाले दिनों में पूरे हिमाचल के नंबरदार एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन सरकार की होगी। इस मौके पर तहसीलदार नालागढ ऋषभ शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, रणजीत सिंह ठाकुर,प्रताप सिंह, मथरादास, नरेश चौधरी, कृष्ण लाल ठाकुर, वली मोहम्मद, भगत राम चौधरी, बाबूराम, श्यामलाल, यशविंदर, चरणदास, दुर्गा राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।































