करनाल व पानीपत जिले के 11 महाविद्यालयों के 100 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए 50 मॉडल
करनाल, आशुतोष गौतम।( 16 जनवरी ) पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को अंतरजिला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में करनाल व पानीपत जिले के 11 महाविद्यालयों के 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में विभिन्न महाविद्यालयों के होनहार विद्यार्थियों ने 7 विभिन्न विषयों पर 50 मॉडल प्रदर्शित किए। लिबर्टी शूज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शम्मी बंसल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके साथ पंकज गोयल भी पहुंचे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के मनोविज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सीआर ड्रोलिया ने प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों की जमकर सराहना की। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने सभी मेहमानों का महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए समनव्यक डॉ. सतीश गुप्ता व सभी विभागाध्यक्षों को बधाई दी। फीजिक्स विभाग में एसडी कॉलेज पानीपत की टीम ने पहला स्थान, केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय करनाल की टीम ने दूसरा और दयाल सिंह कॉलेज करनाल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। रसायन विभाग में पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की टीम ने पहला स्थान, दयाल सिंह कॉलेज की टीम ने दूसरा व केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय करनाल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वनस्पति विज्ञान विभाग में पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की टीम ने पहला व केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। जीव विज्ञान विभाग में केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय की टीम ने पहला व राजकीय महाविद्यालय पानीपत की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। मनोविज्ञान विभाग में राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल की टीम ने पहला व पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। भूगोल विभाग में पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की टीम ने पहला व राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कंप्यूटर साइंस विभाग में आईबी कॉलेज पानीपत की टीम ने पहला व पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा, उप प्राचार्या डॉ. राजेश रानी, डॉ. सुभाष जागलान, डॉ. जरनेल सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. प्रवीण वत्स, श्रीमती पूनम भंडारी, डॉ. पंकज गिल, श्रीमती ज्योति रोजरा, प्राध्यापिका शिखा और प्राध्यापिका सरला समेत विभिन्न विभागों के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


































