दीपावली के दिन शहर में अलग-अलग जगहों पर लगी आग, लाखों का नुकसान
करनाल, आशुतोष गौतम (28 अक्तूबर) शहर में दीपावली के दिन अलग-अलग जगहों पर आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से आस-पास के क्षेत्र मेें सनसनी फैल गई। दमकल विभाग की दो से तीन गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण कई लाखों रुपए का नुकसान हो गया। रविवार को दीपावली के दिन कुंजपुरा रोड़ पर एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान में धुंआ उठता देख आस-पास पड़ोस दुकानदार व अन्य लोग सड़क पर जमा हो गए। आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की दो से तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी आग की घटना सेक्टर-13 में हुई। जहां अचानक दूसरी मंजील पर कमरे में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा फ्रीज, एसी, मशीन सहित लाखों रुपए का फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया। दमकल विभाग की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया काफी नुकसान हो चुका था। सोमवार को गोवर्धन पूजा के दिन हांसी रोड स्थित एक गोदरेज की फैक्ट्री में आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया। दमकल विभाग की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। फिलहाल अशंका जताई जा रही है कि आतिशबाजी या किसी बम के कारण यह आग लगी है। पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है।































