पवन कुमार महासचिव तो ऋषि बने संगठन महामंत्री

बददी , 23 दिसंबर (शांति गौतम) प्रेस क्लब बददी का द्विवार्षिक सममेलन आईबीएन हर्बल के सभागार में रविवार को हआ केे ठाकुर को सर्वसम्मति से दो साल के लिए प्रेस क्लब बददी का अध्यक्ष चुन लिया गया। पवन कुमार को महासचिव व ऋषि ठाकुर को संगठन महामंत्री बनाया गया। इससे पहले निर्वतमान अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने पिछले दो वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन दो वर्षों में सभी के सहयोग से प्रेस क्लब बददी में बहुत ही सराहनीय कार्य किये हैं फिर वो चाहे ब्लड कैंप हो, पोधारोपण हो, नशा नियोजन कार्यक्रम हों। प्रेस क्लब बद्दी ने मीडिया जगत की भूमिका को सही तरीके से निभाने का प्रयास तो किए और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ साथ सभी सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका अदा की है। इसके इलावा इन दो वर्षों की उपलब्धियों में बीबीएन क्रिकेट लीग पर प्रेस क्लब बददी का कब्जा और प्रेस क्लब बददी को कार्यालय उपलब्ध करवाना प्रमुख हैं। नये अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद किशोर ठाकुर ने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सौंपी गई है वह उसका पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज की हर छोटी से छोटी समस्या को प्रशासन के सम्मुख रखने और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुचानें में कोई कसर नहीं छोडेंगे। किशोर ठाकुर ने कहा कि उनका मुख्य उद्वेश्य नशे को रोकना रहेगा। क्योंकि पिछले कुछ अरसे के दौरान अनेक युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा बैठे । इसलिए हमें युवाओं को नशे से हटाकर उनके मानस को योग की ओर मोडना है और इसके लिए वह निरन्तर अलग अलग कालोनियों में नि:शुल्क योग शिविर भी चलाते हैं। इसके इलावा पर्यावरण की सुरक्षा हेतू ज्यादा से ज्यादा पेड लगाना, स्वच्छता अभियान, ब्लक कैंप लगाना व महीने में दो बार प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजित करना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को संगठन के प्रति अमूल्य सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
6 नये सदस्यों ने प्रेस क्लब बद्दी की सदस्यता ग्रहण की- इस अवसर पर जितेन्द्र शर्मा साई, देवेन्द्र डोगरा चन्डी, राजीव खामोश कुठाड, एडवोकट सुमित शर्मा बरोटीवाला, चिरंजी लाल, सुमित सिंगला काठा ने प्रेस क्लब बददी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पत्रकार संजीव ठाकुर, हेमंत पंडित, विजय ठाकुर, शांति स्वरुप गौतम, प्रेस क्लब नालागढ के अध्यक्ष सलीम कुरैशी, गुरजीत सिंह, भी उपस्थित थे।
ऋषि को किया गया ब्रेवरी अर्वाड से सम्मानित- प्रेस क्लब बददी के महासचिव ऋषि ठाकुर को क्लब द्वारा ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड इन्हें एक होटल में मानपुरा के पत्रकार ओम प्रकाश के उपर हुए जानलेवा हमले से बचाने के लिए दिया गया। ओम प्रकाश को एक पत्रकार वार्ता के बाद होटल के बाहर जान से मारने की कोशिश की जा रही थी तथा जब उसके दुश्मन ओम प्रकाश का गला दबा रहे थे उस समय ऋषि ठाकुर ने उसे छुडाकर अपनी गाडी में बिठाया और उसके घर सुरक्षित पहुंचाया था वरना आज वह इस दुनिया में नहीं होते। इसके इलावा पत्रकार ऋषि ठाकुर ने दून विस की पट्टा नाली पंचायत के ओशी गांव की जरुरतमंद परिवार की लडकी को गोद ले रखा है तथा उसकी ही महीने की पढाई का पूरा खर्च वहन करते हैं जो कि उनकी आगे की पढ़ाई तक जारी रहेगा।