कहा सरकार हिमाचल के मंदिरों में वीआईपी शुल्क लगा रही है ऐसा पहली बार हुआ है
BHT news, ऊना, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह चरम सीमा पर पहुंच गई है, कुछ दिन पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में अपना दुखड़ा रोया, उसके उपरांत राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप राठौर ने संगठन के खिलाफ स्वर उठाएं और कहा की हमारी किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कांग्रेस में ही चल नही रही है। हाल ही में राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा ने कांग्रेस में एक नई महाभारत की रचना कर डाली और उसके बाद नीरज भारती और मंत्री चंद्र कुमार की आपकी रार सामने आई। इन सारी चीजों से यही स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है और इसका खामियाजा हिमाचल प्रदेश की भोली भाली जनता को भरना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि आपदा का समय हिमाचल प्रदेश में चल रहा है और जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार की स्थिति है वह दयनीय है। इससे हिमाचल प्रदेश को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है राहत राशि में भी भाई भतीजा बात तो हो ही रहा है, पर इसमें यह भी देखा जा रहा है कि कौन किसका कांग्रेस का नेता है उसको राहत राशि प्रदान की जाए। मंत्री कांग्रेस के नेता और उनके परिवार के सदस्य राहत राशि नगद बांट रहे हैं। यह है व्यवस्था परिवर्तन। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मंदिरों में वीआईपी शुल्क लग रहा है ऐसा पहली बार हुआ है। हम निवेदन करते हैं कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह होश में आए और जनता को राहत प्रदान करे। किसान, बागबान, महिला, युवा सभी परेशान है। एक जगह कांग्रेस के किए गए वायदे तो पूरे हो नहीं रहे है और अब हर चीज में बंदर बांट का काम हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ने अपने दोस्तों की एक फौज खड़ी करदी है, इससे भी हिमाचल प्रदेश के विकास को क्षति पहुंची है।
Tags: Una