60 पदों के लिए साक्षात्कार 5 अक्तूबर को हरोली में
जसवाल , ऊना, 03 अक्तूबरः मैसर्ज कपिला लेबर सर्विस/ क्रेमिका फूड पार्क सिंघा तहसील हरोली द्वारा लोडिंग व अनलोडिंग वर्कर्स के कुल 60 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे उप-रोज़गार कार्यालय हरोली में लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि लोडिंग व अनलोडिंग वर्कर्स के पदों के लिए अभ्यार्थी के लिए पांचवीं पास तक की शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थी की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए मासिक वेतन 7 हज़ार 500 रूपए दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली होने का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो, आधार कार्ड सहित 5 अक्तूबर को निर्धारित समय पर साथ लाना सुनिश्चित करें।































