केंद्रीय वित्त मंत्री अनराग ठाकुर 4 अक्टूबर को बददी में
शांति गौतम , बीबीएन (3 अक्टूबर )
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर 4 अक्टूबर शुक्रवार को बददी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ साय साढ़े तीन बजे करेंगे ।यह जानकारी देते हुए बददी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ जे के शर्मा ने बताया कि करीब देश के 38 टीमों के 450 बॉक्सर इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप 4 से 10 अक्टूबर वीरवार तक बददी विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी । उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के मैच प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से 9:00 बजे रात्रि तक होगे। शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप का समापन आगामी 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।































