कांगड़ा के युवक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
बददी, 29 नवम्बर (Shanti Gautam) पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत एक युवक द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली की गांव मंधाला में मकान मालिक बिरेन्द्र के मकान में रहने वाले किरायेदार गोल्डी कपूर पुत्र जिगरी राम निवासी शैल तहसील व थाना बैजनाथ जिला कांगड़ा ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व निरिक्षण करने पर पाया गया कि गोल्डी कपूर ने किराये के कमरा के छत में लगे पंखे से मफलर बांध कर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।