लिबर्टी महासेल चलेगी और तीन दिन, अब तक लाखो ने की खरीददारी
करनाल, आशुतोष गौतम (28 दिसंबर ) फुटवियर की उत्तर भारत में अपनी तरह की अनुठी लिबर्टी दिपावली सेल अब तीन दिन और चलेगी।अंतिम तीन दिन लोगो को अधिक अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। लोगों की मांग को देखते हुये इसकी अवधि को बढ़ाने का निर्णय पहले लिबर्टी प्रबंधन ने लिया था।अब इसकी अवधि नही बड़ाई जायगी।अब अगली महा सेल होली के पर्व पर लगाई जाएगी। दीपावली सैल करनाल में जोर-शोर से चल रही है। यह सेल 31 दिसम्बर तक चलेगी। जिसमें अब तक लाखो लोग आ चुके है। प्रतिदिन इस सैल में बीस से 25 हजार तक लोग आते हैं । यह प्रदर्शनी खासतौर पर नव-विवाहितो दम्पत्ति के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। शादी के सीजन में यह प्रदर्शनी लोगों में लोकप्रिय बनी हुई है। इसमें सर्दी से बचने के लिये क्वालिटी यहां रखी गई है।करनाल-पानीपत, कैथल-कुरुक्षेत्र, जींद और यूपी के साथ लगते जिलो से बड़ी तादात में लोग आ रहे है। प्रदर्शनी से संबंधित जानकारी देते हुए लिबर्टी के पी.आर.ओ वी.पी सिंह ने बताया कि सेल का उदघाटन लिबर्टी के सी.ई.ओ रमन बंसल के मार्गदर्शन में किया गया था। इस सेल में कई तरह की वैरायटी प्रदर्शित की गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक की पसंद के शूज, चप्पले और अन्य एससरीज यहां प्रदर्शित है। आजकल शादी का सीजन होने के कारण लोग शादी के सामान के साथ चप्पल और जुते खरीदने भी यहां आ रहे है। यहां पर वेडिंग कलेक्शन मुख्य तौर पर लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। यहां पर नव-विवाहित जोड़े भी सेल में खरीददारी करने आ रहे है। पहले लोग उपहार में जुते चप्पल देने से बचते थे। लेकिन अब महिलाएं अपने पति को उपहार देने के लिए जुते और अन्य एससरीज लेने के लिए आ रही है। यहां पर न्यूनतम 100 रुपए से लेकर अधिकत्तम 5 हजार रुपए तक की कीमत के शूज के अलावा अन्य एससरीज प्रदर्शित है। उन्होंने बताया कि लिबर्टी का पिछले साढ़े 6 दशकों से करनाल से नाता रहा है। करनाल के लोगों को अधिकत्तम रियायत पर अपने इंटरनैशनल स्तर के उत्पाद देने के लिए साल में दो बार यहां पर उपभोक्ताओं के लिए काफी सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। उन्होंने शहर के लोगो से इस सेल का अधिक अधिक फायदा उठाने की अपील की है।

































