दौलतपुर चौक कॉलेज में होने वाला जनमंच स्थगितः डीसी
ऊना (7 अक्तूबर)- उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा है कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कॉलेज दौलतपुर चौक में 13 अक्तूबर को आयोजित होने वाला जनमंच प्रदेश सरकार ने स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि अगले माह इसी स्थान पर जनमंच का आयोजन किया जाएगा। जल्द ही अगली तिथि की घोषणा की जाएगी।































