एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया ने दी उधम को श्रद्धांजलि
करनाल, आशुतोष गौतम ( 26 दिसंबर) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शहीद उधम सिंह की जयंती पर सभा का आयोजन किया गया। उपस्थितजनों ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जयंती सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एवं राष्ट्रीय मुख्य निदेशक गुरजीत सिंह ने की। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शहीद उधम सिंह आजादी के मसीहा थे। शहीद उधम सिंह भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओडवायर को लन्दन में जाकर गोली मारी ओर जलियांवाला बाग में मारे गए बेगुनाह हिंदुस्तानियों की मौत का बदला लिया। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर का दिन भारत के उस सपूत का दिन है जिसने जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल ओड्वायर की हत्या कर इसका बदला लिया था। उधम सिंह जलियांवाला बाग नरसंहार के प्रत्यक्षदर्शी थे। इसके बाद उनके जीवन का केवल एक ही मकसद था जनरल डायल से जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेना। इस घटना से वो बुरी तरह से तिलमिला गए थे। उसी वक्त उन्होंने जलियांवाला बाग की मिट्टी हाथ में लेकर कसम खाई थी कि वो डायर को मारकर ही दम लेंगे। देश को आजाद कराने और जनरल डायर को मारने का जुनून उनपर इस कदर व्याप्त था कि उन्होंने अपना नाम ही बदलकर मोहम्मद सिंह आजाद रख लिया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से बलजीत सल्यान, रिंका चीमा, गुरमीत सिंह, संदीप, तारा चंद सैनी, अश्वनी लूथरा, हरीश चंद्र शर्मा, बलविंदर शर्मा आदि उपस्थित थे।
































