बीबीएन 11 सितंबर शाांत गौत्तम
बददी बरोटीवाला में पुलिस के चालानों का कहर सिर्फ छोटे वाहनों पर ही पड रहा है जबकि बडे वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। यह बात ग्राम पंचायत बरोटीवाला के पूर्व उपप्रधान व समाज सेवी गुरबक्स सिंह खन्ना ने यहां जारी प्रेस बयान में कही। उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन सिर्फ छोटे वाहनों जैसे दोपहिया वाहनों के चालान कर रही है। उन्होने कहा कि बीबीएन में बहुत से ट्रैक्टर ऐसे हैं जो अपनी क्षमता से ज्यादा माल ढोते हैं और हादसों का कारण बनते हैं। उन्होने कहा कि ट्रैक्टरों अपनी ट्रालियों की बाडियां इतनी ऊंची कर दी है कि चालक को न तो पीछे दिखता है और ही मोड काटते हुए अन्य वाहन नजर आते हैं। खन्ना ने कहा कि पूर्व में यहा तैनात एक एसपी ने साफ निर्धारण किया था टै्रक्टर की बाडी एक से डेढ मीटर होनी चाहिए लेकिन अब देखने में आता है कि ट्रैक्टरों की बाडियां ट्रकों से ज्यादा ऊंची हो चुकी है। कई बाडी 3 से चार मीटर तक क्यों है। जितने बाडी बडी होती है हादसे भी उसी अनुपात में होते हैं। खन्ना ने आरोप लगाया कि ओवरलोड व ऊंची बाडी वाले ट्रैक्टर बैरियर से किस प्रकार पार हो जाते हैं जबकि पुलिस के चालान की मार दोपहिया व छोटे वाहनों पर ही है। इसके अलावा ट्रकों की अवैध पार्किंग व ओवरलोड पर भी पुलिस को शिकंजा कसना चाहिए। वहीं एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस किसी एक नहीं बल्कि सभी प्रकार के वाहनों के चालान करती है। जो भी नियम तोडता है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।





























