एसएसआरवीएम ऊना में एनसीसी यूनिट ऊना द्वारा एनसीसी कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई
BHT news, ऊना मंगलवार को एसएसआरवीएम, ऊना में एनसीसी यूनिट ऊना द्वारा एनसीसी कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया उत्साहपूर्वक एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। विद्यालय की एनसीसी इकाई अपने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाती है। यह इकाई न केवल विद्यालय के भीतर विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभाती है, बल्कि छात्रों में भारतीय सेना में अधिकारी बनने की भावना और समर्पण भी जगाती है। इस वर्ष कुल 53 विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 24 उत्साही और योग्य छात्रों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों ने शारीरिक दक्षता, अनुशासन और नेतृत्व की कसौटी पर खरा उतरते हुए यह गौरव प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने सभी चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि ये युवा कैडेट्स अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यही विद्यार्थी विद्यालय और राष्ट्र का गौरव बनेंगे। चयन प्रक्रिया का संचालन भारतीय सेना के अनुभवी अधिकारियों – सुबेदार सतीश कुमार, हवलदार सुरेश कुमार और हवलदार प्रभु के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इनकी उपस्थिति ने इस चयन को और अधिक प्रेरणादायी और गरिमामय बना दिया।
चयनित एनसीसी कैडेट्स:ऋतिश, अथर्व जसवाल, हर्षित शर्मा, अंशप्रीत सिंह, आरुष, अक्षित, अभिमान, सभया, गौरव जस्सल, सौरव, गिरीश, स्वस्तिक, अक्षित, रोहन, निशांत, हर्षिता, अंशिता, समीक्षा, कोमल, साक्षी, मानवी, मनमीत, गरिमा, अनन्या। एसएसआरवीएम परिवार इन सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है। हमें विश्वास है कि ये सभी कैडेट्स देश सेवा की भावना से ओत-प्रोत रहकर आने वाले समय में समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनेंगे।



























