एसपी ने उप-निरीक्षक की पदौन्नती पर कर्मचारी को स्टार लगा कर किया सम्मानित
करनाल, आशुतोष गौतम (29 अक्तूबर) एसपी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने जिला पुलिस में तैनात एएसआई वेद प्रकाश को उप-निरीक्षक की पदौन्नती पर उसके कंधो पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया व पदौन्नती के लिए उन्हें बधाई दी गई। पुलिस कप्तान ने नव-पदौन्नत उपनिरीक्षक वेद प्रकाश का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेवारीयां ओर भी बढ़ गई हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि आप अपनी जिम्मेवारीयों को उचित प्रकार से निभाएगें और इस कसौटी पर खरे उतरेगें। उन्होंनें कहा कि जनता को पुलिस से बहुत उम्मीदें रहती हैं और आपको उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए, पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सहयोग के सलोगन को पूरा करना है। पदौन्न्त हुए उप-निरीक्षक वेद प्रकाश पुलिस कार्यालय करनाल की अंग्रेजी शाखा में कार्यरत हैं। इसके अलावा वहां पर उपस्थित उप-पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार, रिडर एसपी उप-निरीक्षक सुशील कुमार, शिकायत शाखा इन्चार्ज उप-निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, सेना शाखा इन्चार्ज उप-निरीक्षक चन्द्रपाल, हैड क्लर्क निरीक्षक ताराचंद, सुरक्षा शाखा के इन्चार्ज उप-निरीक्षक राजबीर सिंह, उप-निरीक्षक सुरेश पुनिया और एएसआई कर्मबीर सिंह ने भी सभी कर्मीयों को पदौन्नती के लिए बधाई दी। वहीं अपनी पदौन्नती के इस अवसर पर उपनिरीक्षक वेद प्रकाश द्वारा एसपी व वहां पर उपस्थित अधिकारीयों और कर्मचारीयों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी सब के साथ सांझा की।































