पुलिस ने पंजाब निवासी 2 लोगों को किया गिरफ्तार, मौके से बरामद की नगदी व चोरी का सामान
ज्योति भल्ला, नालागढ़ ( 29 नवंबर) औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है नालागढ़ पुलिस ने जोघों चौकी के अंतर्गत पढ़ने वाले खिलियाँ गांव के घर से हुई लाखों की चोरी के मामले को 24 घंटे में सुलझा लिया है और पंजाब के रहने वाले 2 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर चोरी किया सामान भी रिकवर कर लिया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
इस बारे में जब हमने डीएसपी नालागढ़ चमनलाल से बात की तो उन्होंने कहा कि खिलियाँ गांव में रहने वाले एक परिवार के सदस्य जब नालागढ़ सामान लेने आए थे तो पीछे उनके घर में घुसकर चोरों ने सोना चांदी के गहने व नकदी चोरी की गई थी जिसको लेकर पुलिस में सूचना मिली थी तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर ही मामले में आरोपी 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें पूछताछ की जा रही है उनका कहना है कि पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की आशंका है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।






























