राजीव धीमान , बंंगाणा ( 13 सितंंबर ) राष्ट्रीय किसान संगठन जिला ऊना की बैठक जिला अध्यक्ष सरदार चंचल सिंह की अध्यक्षता में आज ऊना में हुई जिस मे राष्ट्रीय महामंत्री देसराज मोदगिल विशेष रूप से उपस्थित रहे l इन के अतिरिक्त प्रदेश से कार्यालय सचिव रमेश सोनी, कोष प्रमुख कर्म सिंह, उपाध्यक्ष राणा अवतार सिंह, युवा प्रमुख अमरीक सिंह, जिला से महामंत्री प्रकाश चंद शर्मा,उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, नवनियुक्त मंत्री जरनैल सिंह ऊना तहसील से महामंत्री सेवानिवृत कानूगो मोहनलाल, सेवानिवृत जॉइंट कंट्रोलर k. C. शर्मा, उपाध्यक्ष गुरबचन सिंह गुरबक्श सिंह, अवनीश कुमार, रमेश शर्मा, सेवानिवृत प्रधानाचार्य होशिआर सिंह, और सेवानिवृत सहायक अभियंता मलकीयत सिंह आदि शामिल हुए l
होशियार सिंह जी को ऊना तहसील, व सरदार मलकीयत सिंह जी को घनारी तहसील के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है l सरदार जरनैल सिंह को जिला का मंत्री नियुक्त किया गया है l बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई l कई किसान प्रतिनिधियों ने ऊना की सब्जी मंडी में आढ़तियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न व ठगने का मुद्दा उठाया l राणा अवतार सिंह ने कहा की मंडी में किसानों को उनकी सब्जी का बहुत कम मूल्य दिया जाता है, अनजान किसान भोलेपन में ठगे जाते हैं, इस मुद्दे को हम सरकार के समक्ष उठाएंगे, और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे l श्री मोहनलाल ने कहा कि जिला में अलग अलग स्थानों पर किसान उत्पाद बिक्री हट स्थापित करने के लिए संगठन प्रशाशन से मांग करेगा जिस से सप्ताह के अलग अलग दिनों मे किसान अलग अलग स्थान पर अपनी सब्जिया बेच सकें, तथा लोगों को ताजी तथा बढ़िया सस्ती सब्जी मिल सके l
देसराज मोदगिल ने किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने की सरकार से मांग की है l उन्होंने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं को जल्दी धरातल पर उतारे l स चंचल सिंह ने कहा कि हम जल्दी ही संगठन को पुरे जिला मे विस्तार करेंगे व मजबूत संगठन खड़ा करेंगे l जर्नेल सिंह ने कहा कि क़ृषि विभाग को फ़सल की बुआई से पहले गावों में केम्प लगाने चाहिए और किसानो को सारी संबंधित जानकारियां देनी चाहिए l क़ृषि विज्ञानकों को दफ्तरों से निकल कर किसानों के खेतोँ में आना होगा l






























