एसएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच दिवसीय राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ आगाज
देश भर से आए करीब 1000 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं प्रतियोगिता में हिस्सा
करनाल, आशुतोष गौतम (8 नवंबर) एसएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर की राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप का विधिवत आगाज हुआ। पांच दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में देश भर से आए करीब 1000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी अजय शुक्ला ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 अंडर-17 अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों ने निशाना साधा। पहले दिन कई रोमांचकारी मुकाबले देखने को मिले। वहीं खिलाडिय़ों का कहना था कि कि वह प्रतियोगिता के माध्यम से देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतेंगे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उपस्थित खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय शुक्ला ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक ही सीमित नहीं होती बल्कि समग्र विकास के लिए खेल भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल पूरे विश्व को जोडऩे का काम करता है। उन्होंने कहा कि जिन देशों के साथ हमारे रिश्ते अच्छे नहीं हैं उन रिश्तो को मजबूत बनाने में खेल अहम भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र कक्कड़ और निदेशक संदीप कक्कड़ ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का संचालन सीबीएसई के आब्जर्वर नीरज कुमार महाजन और को ऑब्जर्वर जशनदीप सिंह की देखरेख में किया जाएगा। गौरतलब है कि करनाल में आयोजित करनाल के एसएस इंटरनेशन स्कूल में आयोजित 10 मीटर की इस राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का राष्ट्रीय स्तर पर आगाज पहली बार हो रहा ह।ै इस अवसर पर रमेश ग्रोवर, सीता कक्कड़, समिता कक्कड़ व प्रिंसिपल आम्रपाली दत्ता सहित देशभर से आए शूटिंग कोच और स्कूल के अध्यापक गण भी मौजूद थे।

































