सिर पर मटका लेकर चलाया डोर टू डोर अभियान
करनाल, आशुतोष गौतम (15 अक्तूबर) असंध हलका से आजाद उम्मीदवार व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव पं. जिलेराम शर्मा के चुनाव प्रचार अभियान में महिलाओं ने अपनी विशेष भागीदारी की मिसाल पेश की है। सैंकड़ों महिलाओं ने उनके चुनाव निशान मटका को सिर पर धारण कर कसबे में चुनाव प्रचार किया और डोर टू डोर जाकर मटका के निशान के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें कामयाब करने की अपील की। महिलाओं का नेतृत्व कर रही समाजसेवी भावना पाराशर ने कहा कि पं. जिलेराम शर्मा ने अपने शासनकाल में महिलाओं के हकों की आवाज को बुलंद किया और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान की। ऐसे में महिलाओं का फर्ज बनता है कि चुनाव के समय में अपना समर्थन जिलेराम शर्मा को दिया जाए ताकि भविष्य में भी उनके अधिकार सुरक्षित रह सकें। महिलाओं ने कहा कि असंध हलका के 36 बिरादरी के लोगों का उन्होंने मान-सम्मान किया है जिसे किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आज सौभाग्य से समय आया है कि हर दिल अजीज पंचायती नेता पं. जिलेराम शर्मा को भारी मतों के साथ कामयाब करें। इस अवसर पर भावना शर्मा, संतोष रानी, गीता रानी, माया देवी पूर्व सरपंच, मानसी देवी, कमला देवी, स्वास्तिका, प्रज्ञा देवी, सीमा रानी, सुमन रानी, मंजू रानी, रोशनी शर्मा, राजबाला अत्रि, ऊषा रानी, बिमला रानी, अनिता रानी, निर्मला देवी, भतेरी देवी, रूबी, सुमनलता, कमला देवी, ज्ञानोदेवी, मूर्ति देवी, खजानी देवी, सुमित्रा देवी, पिंकी, रजनी देवी, ममता देवी, राजबाला, पुष्पा देवी सहित सैंकड़ों महिलाओं ने मटका के सामने वाला बटन दबाने की अपील की।
































