कोरोना से बचाव के लिए सशक्त माध्यम है योग प्राणायाम
करनाल, आशुतोष गौतम ( 23 मार्चे ) योग गुरु और मेरा मिशन स्वस्थ करनाल के संचालक दिनेश गुलाटी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए योग प्राणायाम ही सशक्त माध्यम है। योग कोरोना से लड़ाई में मदद कर सकता है। कॉरोना को दूर करने के लिए रोग प्रतिरोधक शक्ति योग द्वारा ही बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज हम घर से बाहर निकल कर योग नहीं कर सकते, परंतु घर पर रहकर ही अपने परिवार के साथ योग करें। हम स्वस्थ होंगे, परिवार स्वस्थ होगा और तभी देश स्वस्थ होगा। उन्होंने बताया कि इस मिशन के सभी सदस्य शिद्दत के साथ घरों में योग कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह पूर्णतया कर रहे हैं। आज बाहर निकालना उचित नहीं, इसलिए फेसबुक के माध्यम से लाइव जाकर भी घर-घर तक योग को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है ताकि हम दूसरों को भी घर में रहकर योग करने के लिए प्रेरित करें प्रतिदिन नियमित रूप से योग करें और अपना समय परिवार के साथ और अच्छे विचारों को विकसित करने में लगाएं। इस मिशन के सभी सदस्य नवीन संदुजा, नीलम बठला, निधि गुप्ता, वीना धीर, बरखा जिंदल, वीना सेठ, वीना गोयल, राधिका भाटिया, शिवानी कांबोज, नवीन जिंदल, जितेंद्र गुप्ता, राजीव शर्मा, एसपी शर्मा व राजेंद्र पापनेजा सहयोग कर रहे हैं।
































