ऊना जिला में 20 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिवः सीएमओ
ऊना (1 अप्रैल)- जिला ऊना में कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। यह जानकारी देते हुए सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि जिला में अब 20 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव है, ऐसे में किसी में भी कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में 410 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।
पशु चिकित्सालयों को खुला रखने के दिए निर्देश- उपनिदेशक, पशु स्वास्थ्य/प्रजनन डॉ जय सिंह सेन ने आज यहां आदेश जारी करते हुए कोरोना वायरस आपदा के चलते आपातकालीन सहायता कार्य के लिए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारियों व पशु चिकित्सा अधिकारियों को जिला के समस्त पशु चिकित्सालयों, पशु पॉलीक्लिनिकों और क्षेत्रीय पशु चिकित्सालयों को खुले रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी आपातकालीन सेवाओं के चलते स्थान न छोड़े। उन्होंने कहा कि पशु डिस्पेंसरियों को भी आपातकाल आधार पर कार्य करना होगा।






























