किसान मोर्चा के सदस्य हर घर देंगे दस्तक, किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर करवाएंगे समाधान,
Rajeev Dhiman ( बंगाणा ) कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा की बैठक अध्यक्ष डॉ बलबंत बर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रबक्ता मदन राणा विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाणा के विश्राम गृह में हुई किसान मोर्चा की बैठक में धुंधला जिला पार्षद बार्ड के 37 बूथों में दस दस प्रभारी नियुक्त किये जाएंगे। जो आज से ही अपने अपने बूथ स्तर पर कार्य शुरू करेंगे। बही राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रबक्ता मदन राणा ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचने का कार्य करेगा। और उसी फल स्वरूप भाजपा किसान मोर्चा ने हर बूथ पर दस प्रभारी नियुक्त कर रही है। जो किसानों की समस्याओं को किसान मोर्चा की बैठक में रखेंगे। और किसान मोर्चा के स्टेट अध्यक्ष सीएम जयराम ठाकुर और कृषि मंत्री वीरेंद्र कँवर के साथ बैठक करके किसानों की समस्याओं का समाधान कंरेंगे। राणा ने कहा कि पहले किसान मोर्चा केवल सरकार से बैठक करके किसानों की समस्याओं को पूछता था। लेकिन अब किसान मोर्चा के प्रभारी किसानों के घर दस्तक देकर किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। बही कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष डॉ बलबंत बर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा के सभी सदस्य जयराम सरकार की योजनाओं और नीतियों का घर घर जाकर जनता को जागरूक करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनट मंत्री वीरेंद्र कँवर द्वारा किसानों को बड़ी महत्व पूर्ण योजनाए से नबाज़ा जा रहा है। उन सव योजनाओं से किसानों को जागरूक किया जाएगा। ताकि किसान सभी योजनाओं से लाभबन्तित हो।
हर विधानसभा क्षेत्र में किसान मोर्चा मिशन रिपीट में निभाएगा अहम भूमिका- राणा
मदन राणा ने कहा कि राज्य भाजपा किसान मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्षो के साथ 300 सदस्य जुड़ेंगे। जो किसान मोर्चा के लिए काम करेंगे। और हर बूथ पर दस सदस्य प्रभारी बनकर किसानों की समस्याओं को सुनेंगे। ओर उनका समाधान भी करवाएंगे। राणा ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के एक ही उद्देश्य है। कि जयराम सरकार का मिशन 2022 सफल हो। और भाजपा किसान मोर्चा उसमे अहम भूमिका अदा भी करेगा। इस बैठक में कमल ठाकुर, अजीत कुमार,महिंद्र सिंह,अबतार सिंह,तिलक राज मनजीत सिंह एबम अजय कुमार आदि मौजूद थे।