छट पूजा को लेकर बददी में तीन घाट तैयार
बददी, (31 अक्तूबर) मिनी भारत के नाम से विख्याम औद्योगिक नगर बददी में छट पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां शुरु हो गई है। जहां बाजार पूरी तरह सज गए हैं वहीं नदियों की साफ सफाई के अलावा घाटों को सजाने का काम भी जोर पकडने लगा है। पूर्वाचंल छट पूजा जनकल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष सत्या पंाडे, , नप अध्यक्ष नरेंद्र कुमार व मानवाधिकार न्याय मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं पार्षद सदीप सचदेवा ने आज सनसिटी, हरपुुु र रपप व शीतलपुर नदी का दौरा किया। सत्या पांडे ने बताया कि सनसिर्टी नदी के पास हरियाणा सरकार ने 47 लाख रुपये के घाट का निर्माण किया है जिसकी साफ सफाई का काम जारी है। यहां पर हिमाचल व हरियाणा के प्रवासी कामगार सूर्य को अर्ध देकर अपनी विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। वहीं अन्य सदस्य्यों ने कहा कि शीतलपुर में हमारी सभा बिना किसी सरकारी सहायता से नदी की सफाई करवा रही है । तीनो संस्थाए 2 नवंबर को यहां पर लंगर का आयोजन भी कर रही है ताकि मजदूरों व कर्मचारियों को पूजा पाठ के दौरान कोई कमी न आए। नरेंद्र दीपा व संदीप सचदेवा बददी के मूल निवासी है जिसमें उनकी प्रवासियों के प्रति सेवा भावना देखने को मिल रही है क्योंकि आजकल के जमाने में लोग एक दूसरे को बिल्कुल सहयोग नहीं करते और वहीं करते हैं जहां से कुछ मिलना हो या कोई वोट बैंक हो। इन कामगारों के न तो वोट है और न ही स्थानीय निवासी इनको निजी तौर पर भी जानते हैं लेकिन फिर भ समाज से पैसे एकत्रित किए बगैर उनके लिए घाटों का निर्माण करवा रहे हैं। आज बेशक हमारी नदियां बहुत दूषित हो चुकी है लेकिन फिर भी उसकी साफ सफाई करवाकर उसको पूजा अर्चना के योग्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड रहे। संदीप सचदेवा ने बताया कि सनसिटी में इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री राजीव सैजल व वीरेंद्र कंवर विशेष तौर पर शिरकत कर रहे हैं वहीं दून के विधायक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।






























