बददी पुलिस के रोकने पर बैरियर से चकमा देकर आ गए थे हिमाचल
बददी, 30 मार्च (शांति गौतम) हिमाचल बैरियर की उल्लंघना कर चोर रास्ते से बददी में जबरन प्रवेश करने वाले वैव मीडीया चैनल के तीन पत्रकार पुलिस ने धरे। मेरठ से आए थे हिमाचल की कवरेज करने। पुलिस ने बैरियर पर परिचय पत्र मांगा तो नहीं दिखा न थी डीएम की परमिशन। बददी बैरियर पर पुलिस ने यूपी वापिस भेजा तो विभाग की आंखो में धूल झोंक कर नदी के दूसरे रास्ते से नालागढ एसडीएम कार्यालय पहुंच गए जहां नालागढ़ पुलिस ने सजगता से कार्य करते हुए उनको धर दबोचा। यूपी के कथित वैव मीडीया संचालकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच बददी में नहीं करवाई थी। पुलिस ने कोरोना के मददेनजर तीनों लोगों नदीन अहमद, मोहमद अंसार व नबाव निवासी शामली उत्तर प्रदेश को बीएम जैन पब्लिक स्कूल में बने हैल्थ केंद्र में कवारंटाईन के लिए भेज दिया है। नालागढ पुलिस ने सतर्कता से काम किया तो तभी बैरियर तोड व हिदायतें न मानकर चोर रास्ते से हिमाचल आने वाले तीनो श स पकडे गए। मामले की पुष्टि एसपी बददी रोहित मालपानी ने की।































