कहा 2 वर्ष पूरे होने पर 25 हजार कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से इस रैली में पहुंचेंगे
जसवाल, ऊना ( 23 दिसंबर) प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर शिमला में आयोजित होने वाली जनसभा में जिला ऊना से दो हजार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला ऊना भाजपा की बैठक सोमवार को स्थानीय विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष मनोहर लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला के पांचों मंडलों से कार्यकर्ता शिमला रैली के लिए जाएंगे और इस रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 हजार कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से इस रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है और आम जनता को सरकार के कार्यों का लाभ हो रहा है। सतपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के तहत देश की नागरिकता अल्पसंख्यकों को देने का निर्णय किया है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आए हैं जिन्हें प्रताड़ित किया गया है।कांग्रेस इसका भी विरोध करती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून को मुस्लिम विरोधी पेश करते हुए देश में हिंसक वातावरण बनाने का काम कर रहे हैं, जो कि निंदनीय है,हिंसा को सहन नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस कानून से देश के किसी भी नागरिक को कोई फर्क नहीं पड़ेगा ,ऐसे में महज भ्रामक प्रचार नहीं किया जाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को भी इस कानून को पढ़ना चाहिए ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में जमीन को खिसकती देखते हुए एक बार फिर से देश के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रही है ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को जागरूक करेगी इसके लिए जिला ऊना में में भी 30 दिसंबर को जिला परिषद भवन में संगोष्ठी रखी गई है ,जिसमें सभी नागरिक भाग लेंगे और इस कानून के बारे में बताया जाएगा ।उन्होंने कहा कि सभी बुद्धिजीवी इस संगोष्ठी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।सतपाल सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश व देश को आगे ले जाने का काम कर रही है ।उन्होंने कहा कि जो लोग विकास विरोधी चेहरा दिखा रहे हैं ,जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी ।इस अवसर पर विधायक बलवीर चौधरी ,हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा, ऊना के मंडल अध्यक्ष हरपाल गोगी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भडोलिया, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल ,अशोक धीमान, तिलक राज सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
मुकेश नेता विपक्ष यह काम सरकार का – प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का काम आलोचना करना ही है ।उन्होंने कहा कि मुकेश को याद रखना चाहिए कि वे नेता विपक्ष इसीलिए हैं क्योंकि सरकार काम कर रही है ,यह काम भी सरकार ने ही किया है ।उन्होंने कहा कि विपक्ष की आलोचनाओं का सरकार पर फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि सरकार बेहतर काम कर रही है और जनता के प्रति जवाबदेह है।उन्होंने कहा कि जनता को सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाएगी।
































