समारोह में महिला सशक्तिकरण की आवाज उठाई गई
करनाल, आशुतोष गौतम(22 दिसंबर) करनाल स्टील स्टरिंग एसोसिएशन की ओर से प्रथम वार्षिक महोत्सव धूमधाम के साथ महिला सशक्तिकरण को समर्पित करते हुए मनाया गया। समारोह में महिला सशक्तिकरण की आवाज उठाई गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मेयर रेणूबाला गुप्ता ने शिरकत की। वहीं इगनू के मीडिया अधिकारी कमल कुमार, फिल्म जगत से डा. वारिस अहमद खान, ज्योति शर्मा पहुंची। इनके व्यापार मंडल प्रधान कृष्ण लाल तनेजा, हैप्पी सिंह, अतिरिक्त राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहिंद्र नरवाल, धर्मपाल कौशिक, संजय, सुरजीत सिंह नीलोखड़ी आदि ने विशेष रूप से शिरकत की। एसोसिएशन के प्रधान महेश शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेयर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की महिलाएं आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। हर जगत में महिलाओं ने अपने देश का नाम चमकाया है। उन्होंने एसोसिएशन की ओर से किए जा रहे कार्यो की सराहना की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रधान महेश शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से समय-समय पर समाजहित के लिए कार्य किए जाते हैं। पर्यावरण सरंक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर सहित सभी मानवता भलाई के कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। महेश शर्मा ने यह भी कहा कि यदि किसी महिला को कोई परेशानी हो तो वह एसोसिएशन से संपर्क कर सकती है। इस अवसर पर सरदार अवजिंद्र सिंह, जोगिंद्र कल्याण, कुलदीप भिंडर, अंशुल गुप्ता, विशाल पांचाल, बावा बलड़ी, सुल्तान, जोनी गुज्जर, कृष्ण शर्मा, राजू प्रजापति, विक्की, कुलदीप जब्बल, दीपक पूंडरी, करनैल सिंह, ज्ञान सिंह, हरपाल सिंह, शेरा सिंह, सचिन संधू, सुखदेव सिंह, कर्मबीर, रविंद्र पांचाल, राजकुमार, मोहित सचदेवा, अमित, सोनू राणा, सतविंद्र राणा, लाडी, हरपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

































