550 परिवारों को प्रदेश सरकार की सुविधा उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार करेंगे वितरित
जसवाल, ऊना ( 17 दिसंबर ) जयराम सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी नीतियों में शुमार गृहिणी सुविधा योजना के तहत बुधवार 18 दिसम्बर को सुबह 11 बजे 550 पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन पालकवाह के स्किल डेवलपमेंट सेंटर में प्रदेश उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार द्वारा वितरित किए जाएंगे । गौरतलब है कि इससे पूर्व हरोली विधानसभा क्षेत्र में 4500 पात्र लोगो को पहले ही गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा चुके है । मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को धुंए से पैदा होने वाली बिमारिओ से बचाने के लिए चलाई गई उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 2000 पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा चुके है जो उज्ज्वला योजना के तहत परिवार बच गए थे उनको प्रदेश की जयराम सरकार गृहणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दे रही है । विकास की इसी कड़ी के क्रम को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को पालकवाह में 550 पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे । यह जानकारी हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र जसवाल ने दी ।

































