कहा : चोरो की तरह व्यवहार कर रही है सरकार कारोबारियों और आढ़तियों से
करनाल, आशुतोष गौतम ( 17 दिसंबर ) कांग्रेस के जिला संयोजक स. त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि सरकार न तो किसान को उसकी फसल की सही कीमत दे पाई और न ही व्यापारी और राईस मिलर्स को उचित सम्मान दे पाई। आज सरकार व्यापारियों और कारोबारियों के साथ चोरो जैसा व्यवहार कर रही है। राईस मिलर्स ने जो फैसला लिया है। कांग्रेस पूरी तरह से इसके साथ है। प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है। जबकि राईस मिलर्स ने सी.एम.आर की डिलीवरी बंद कर दी है। उन्होंने सरकार की धान की मीलिंग करने से मना कर दिया है। आगामी दिनों में हरियाणा के राईस मिलर्स सरकारी धान की मीलिंग नहीं करेंगे। यह प्रदेश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। कांग्रेस नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में ऐसा कभी मौका नहीं आया। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि राईस मिलर्स और आढ़तियों के साथ में प्रदेश सरकार द्वारा जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। वह सम्मानजनक नहीं है। सरकार के प्रोत्साहन पर अधिकारी उनके साथ चोरो जैसा व्यवहार कर रहे है। उनके राईस मिलों के आगे पुलिस तैनात कर दी है। यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। आज सरकार की नजर में व्यापारी और कारोबारी चोर हो गए। जबकि सरकार लंगड़ी है, अधिकारी बेलगाम हो गए है। अपनी गैर कानूनी मांगों को पूरा करने के लिए राईस मिलर्स पर दबाव बना रहे है। जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। सरकार आने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसी स्थिति को टालने के लिए सरकार तत्काल राईस मिलर्स ओर आढ़तियों से बातचीत करें। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि करनाल के आढ़तियों का डेढ़ सौ करोड़ से अधिक का बकाया डी.एफ.एफ.सी पर है। सरकार ने आढ़तियों और मिलों का पैसा रोककर गलत काम किया है। कांग्रेस कारोबारियों और मिलर्स आढ़तियों, किसानों के साथ मिलकर आन्दोलन करने से गुरेज नहीं करेगी।

































