एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया ने प्रदेश संयोजक नियुक्त किया
करनाल, आशुतोष गौतम (13 अक्तूबर) राजस्थान पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरो में सीआई पद पर सेवानिवृत्त हुए हवा सिंह गुरावा एक बार फिर से भ्रके खिलाफ जंग लडऩे को तैयार हैं। पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहे हवा सिंह गुरावा को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का राजस्थान एंव हरियाणा प्रदेश का संयोजक एंव सलाहाकार नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने की। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय में नरेंद्र अरोड़ा ने हवा सिंह गुरावा को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। हवा सिंह गुरावा के राजस्थान पुलिस व एंटी करप्शन विभाग में रहते हुए उनकी कार्यशैली, ईमानदारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके द्वारा की गई कार्यवाही को देखते हुए उन्हें एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया में विशेष पद दिया गया। इस अवसर पर हवा सिंह गुरावा ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम के लिए कार्य करेंगे एंव राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रचार प्रसार करेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैल रही है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है इसी माध्यम से भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एंव शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों कालेजों में सेमिनार आयोजित कर करप्शन के खिलाफ युवाओं व विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है।

































