दलित समाज को भाजपा के साथ जोड़ो अभियान शुरू किया स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने
अभियान के तहत 90 सीटों पर दलितों के बीच पहुंचाएंगे मुख्यमंत्री की नीतियां
करनाल, आशुतोष गौतम (13 अक्तूबर) हरियाणा में पिछले पांच सालों में दलित समाज कांग्रेस से टूट कर भारतीय जनता पार्टी की तरफ जुड़ा हैं। कांंग्रेस आजादी के बाद से दलित समाज को वोट बैंक की तरफ उपयोग में लेती रही। पहली बार जब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भाजपा सरकार बनी तो उन्होंने अत्योंदय की योजना के आधार पर काम किया। उसके बाद दलित समाज भाजपा के साथ जुड़ता गया। 2019 में हो रहे हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के साथ दलित समाज को जोडऩे के लिए एक अभियान चुनाव में दलित समाज को भाजपा के साथ जोड़ो अभियान स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र चला रहे हैं। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से 11 अक्तूबर से कर दी। उनकी योजना दलित समाज के शत प्रतिशत वोट भाजपा की झोंली में डलवाना है। इसके रहते वह प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्रों में दलित बस्तियों में दस्तक दे रहे हैं। उनके बीच जा कर मनोहर सरकार की दलित हितेशी नीतियों की अलख जगा रहे हैं। इस अभियान के तहत उन्होंने पहले चरण में रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, दूसरे चरण में कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, अम्बाला, पंचकूला, तीसरे चरण में गुरुग्राम, फरीदावाद, पलवल, मेवात, चौथे चरण में जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, अंतिम चरण में करनाल, सोनीपत ,पानीपत, महेंद्र गढ़, रेवाड़ी जिलों को शामिल किया हैं। स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन भाजपा को 80के पार ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेशमें दलित वोट भाजपा को 80 के पास ले जा सकते हैं। सालों से कांग्रेस की मानसिक गुलामी में बंधे दलितों जब सुभाष चंद्र भाजपा की अंत्योदय योजना के बारे में बताते हैं। तो उनकी आंख खुल जाती हैं। उन्होंने बताया कि भगवान वाल्मीकि के नाम पर देश का पहला संस्कृत विश्वविद्यालय खोल कर प्रदेश के साथ दलितों का सम्मान बढ़ाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का पंडित दीन दयाल उपाध्याय का अंत्योदय का चिंतन के आधार पर सरकारी योजनाओं को लागू किया। मुख्यमंंत्री ने विवाह शगुन योजना के तहत मिलने वाले 21 हजार को बढ़ा कर 51 हजार करने से गरीबों को सहायता मिली। प्रदेश में पहली बार सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया। इससे सफाई कर्मचारियों का उनका हक और सम्मान मिला। दलित समाज से संबंधित महापुरुषों का जन्म दिन प्रदेश स्तर पर सरकार ने मानाकर इस समाज केा सम्मान दिया। प्रदेश में पहलीबार करनाल में वाल्मीकि बस्ती से विस्थापित दलितों को हुड्डा के सैक्टर 16 में मकान बनाने के लिए 50-50 गज के प्लाट दे कर उन्हें मकान बनाने के लिए सहायता दी। इनके बारे में सुभाष चंद्र दलितों के बीच जा कर उन्हें समझा रहे हैं। इस अभियान को उन्होंने 11 अक्तूबर से शुरू कर दिया हैं। इस अभियान से मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा की पैंठ दलित समाज में बढ़ेगी।

































