प्रधानमंत्री की ‘आत्मनिर्भर योजना आधुनिक भारत की बन रही पहचान
करनाल, आशुतोष गौतम (10 जुलाई) करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान न केवल कोविड-19 महामारी संकट से लडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है बल्कि एक आधुनिधक भारत की पहचान भी बन रहा है। एक ओर आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं लागू की गई है, वहीं दूसरी ओर गरीबों, दलितों, श्रमिकों एवं किसानों के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे हर क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है। श्री आनन्द ने सैक्टर-13 स्थित अपने कार्यालय में बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आह्वान किया गया ‘वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबलÓ का अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा और यह स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायों को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन है जो भारत वर्ष को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रधानमंत्री जी ने 12 मई 2020 को देश की कुल जीडीपी के लगभग 10 प्रतिशत के बराबर 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषण की थी, जिसे वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने 13 मई 2020 से 17 मई 2020 के बीच लगातार पांच दिनों में विस्तार से हर क्षेत्र के लिए अलग-अलग घोषणाएं की। यह न केवल कोविड-19 के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में भारत को आगे रखे हुए है, बल्कि एक आधुनिक भारत की पचहान भी बन रहा है। इस पैकेज में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उठाए गए राहत उपायों के अलावे 1.70 लाख करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना भी शामिल है। आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा के डेढ़ माह में ही मोदी सरकार एक आत्मनिर्भर भारत अभियान के विचार को पूरी तरह से जमीन पर लाने के लिए काफी आगे बढ़ी है और हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार मनोहर लाल जी के कुशल नेतृत्व में इस अभियान को गति प्रदान कर रही है एवं इसके सकारात्मक प्रभाव भी धरातल पर अब दिखने लगे हैं। इस अवसर पर प्रदेश पैनालिस्ट एडवोकेट शमशेर सिंह नैन, जिला मीडिया प्रभारी संजय मदान एवं प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती मीना चौहान मौजूद रहे।

































