कहा: बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार में हरियाणा को नंबर वन बनाया भाजपा ने
सैलजा ने करनाल में त्रिलोचन सिंह के लिए वोट मांगे
करनाल, आशुतोष गौतम (16 अक्तूबर) प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश के मतदाताओं का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। पांच साल पहले भाजपा ने प्रदेश के लोगों से 157 वायदे घोषणा पत्र के माध्यम से किए थे। वह आज तक पूरे नहीं हुए हैं। एक बार फिर लोगों से अपने संकल्प पत्र के माध्यम से अढ़ाई सौ वायदे किए हैं। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपन घोषणा पत्र लोगों को सौंप दिया है। मोबाइल पर भी लोग इसे देख सकते हैं। कुमारी सैलजा आज दलितों की बस्ती सदर बाजार के अंबेदकर चौक पर विशाल जन सभा को संबोधित कर रही थी। वह सभा स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ देख कर काफी उत्साहित हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा का झूठ लोगों के सामने खुल चुका हैं। मुख्यमंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ विश्वासघात किया हैं। करनाल को मुख्यमंत्री ने क्या दिया है। ऐसा मैडीकल कालेज दिया जो केवल रैफर सेंटर ही बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के राज में आय और बिदेंशी निवेश में नंबर वन था। आज प्रदेश भाजपाराज में बेरोजगारी और अपराध के साथ भ्रष्टाचार में नंबर वन बन गया है। इससे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह ने कहा कि वह करनाल के प्रति समर्पित ळैं। एक तरफ लोगों के सामने आम लोगों को धक्क्े मारने वाला मुख्यमंत्री तो दूसरी तरफ उन जेसा समर्पित लोगों के सुख दुख का साथी हैं। मतदाताओं को चयन करना है। इस अवसर पर शहरी जिला कांगेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक खुराना मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार जयपाल मान, कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, सेवादल के प्रदेश सचिव जोगिंदर चौहान, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य रामशरण भोला, ललित बुटाना, सुरेश गुप्ता मतलोडा,कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रमेश सैनी, करनाल संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक राजेश शांडिल्य, पूर्व मंत्री भीम सेन मैहता, विमला सरोहा राजबीर ढाकवाला, हरपाल चंदेल, रवि आजाद, अरविंद मान ने संबोंधित किया। इस अवसर पर विनोद तितोरिया, नरेंद्र जोगा, सुखविंदर बब्ब्ूा, अनिल काम्बोज, जोगिंदर वाल्मीकि, गोपाल संहोता, मुपीष परवेज राणा, विंदर मान जोगिंदर नली के साथ हजारों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन रोहित जोशी ने किया।
स्मार्ट सिटी का पैसा हुआ लैप्स: कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में चयनित स्मार्ट सिटीज के विकास के लिए आया हुआ पैसा सरकार की कमी के कारण लेप्स हो गया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिट की योजना मूल रूप से कांग्रेस की थी। भाजपा ने तो केवल नाम ही दिया है।

































