सुनवाई नही होने पर मंत्री को करना पड़ा बुजुर्ग की नाराज़गी का सामना
बुजुर्ग बोले कहां गए पांच लाख मंत्री जी पंचायत से पूछो
बद्दी, शांति गौतम (3 नवंबर) कोटबेजा में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल भी यहां पहुंचे । शिविर में स्थानीय निवासी जानकीराम ने पंचायत प्रधान के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। मंत्री को भी जानकीराम की नाराज़गी का सामना करना पड़ा। दरअसल, पंचायत की आपसी खींचतान के चलते एक नाले का काम शुरू नहीं हो सका है जिससे लोगों में रोष है। बुजुर्ग बोले कहां गए पांच लाख मंत्री जी पंचायत से पूछो , इस हेतु पूर्व जिला परिषद सदस्य द्वारा पैसा भी अलॉट करवाया गया था जो वापस चला गया है । इसे लेकर स्थानीय बुजुर्ग जानकीराम बेहद खफा है और उन्होंने मंत्री के सामने सारा गुस्सा निकाल दिया । हालांकि मंत्री ने उन्हें जल्द आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है पर बुजुर्ग का गुस्सा शांत नहीं हुआ ।
































