गगरेट विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे
विधायक राजेश ठाकुर ने चुनावों के दौरान वादे तो बहुत किए लेकिन यह मात्र चुनवी स्टंट ही साबित हुए
जसवाल, ऊना ( 21 अक्तूबर) गगरेट विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं । चुनाव के समय भाजपा द्वारा आम जनता से वादे तो बहुत किए गए, लेकिन यह वायदे मात्र चुनवी स्टंट ही साबित हुए हैं। दावा यह भी किया गया कि विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा लेकिन यह दावे अब हवा हवाई साबित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक बनने के बाद राजेश ठाकुर उन चुनावी वायदों को पूरा करने में बिफल साबित हो रहे हैं जिनको चुनावों के दौरान आम जनता से किया गया था।
गगरेट में लावारिस पशुओं की समस्या बनी गंभीर ,,,,,

गगरेट विधानसभा क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या काफी गंभीर बनी हुई है। इस समस्या को हल करने के चुनवी वायदे भाजपा द्वारा तो बहुत किए गए, लेकिन यह समस्या क्षेत्र में जस की तस बनी हुई है। लावारिस पशू गगरेट की सड़कों पर घूम रहे हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावनाएं लगातार बनी रहती हैं और कईयों को इसके चलते दुर्घटनाओं का भी शिकार होना पड़ा है। लावारिस पशुओं की समस्या के कारण गगरेट विधानसभा क्षेत्र के किसानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लावारिस पशू किसनों के खेतों में घुस जाते हैं जिससे उनको फसलों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि जंगली जानवरों से रात के समय रखवाली करनी पड़ती है, लेकिन दिन के समय लावारिस पशू उनकी फसलों को चट कर जाते हैं जिससे उनको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विधायक बनने से पहले राजेश ठाकुर द्वारा बहुत से चुनावी वायदे लोगों से किए थे जिनका पूरे होने का वह इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर से फौन पर संर्पक किया गया तो वह प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नही हो सके।
































