3 घंटे की मशक्त के बाद पाया गया आग पर काबू, देर रात तक सुलगता रहा उद्योग
बीबीएन 22 अक्टूबर शांति गौतम
औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित कैपटैब बायोटैक यूनिट-2 में आगजनी के चलते दो करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया। भीषण आग के चलते फार्मा उद्योग का आईड्राप, ऑयनमेंट और माईक्रो सेक्शन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आगजनी से तीनों सेक्शनों की मशीनरी, तैयार व कच्चा माल आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग बद्दी की टीम मौके पर पहुंची और दो फॉयर टैंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। एक गाड़ी वर्धमान उद्योग की भी पहुंची और उनकी टीम ने दमकल विभाग की मदद की। fir ऑफिसर देवेंद्र सिंह झौटा ने बताया कि विभाग को दोपहर 1.50 बजे झाड़माजरी के दवा उद्योग में आजगनी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात तक भी उद्योग सुलगता रहा और दमकल विभाग की टीमें आग को शांत करने में जुटी रहीं। आगजनी के चलते उद्योग का आईड्राप, ऑयनमेंट और माईक्रो सेक्शन पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया। जिसमें तीनों सेक्शनों की मशीनरी, तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। फॉयर ऑफिसर देवेंद्र सिंह झौटा ने बताया कि आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।दमकल विभाग ने उद्योग व आसपास के उद्योगों की करोड़ों की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया। उद्योग के एमडी पवन गोयल ने बताया कि आग करीबन 1:50 पर लगी और तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी गई। आगजनी के चलते उद्योग का आईड्राप, ऑयनमेंट और माईक्रो सेक्शन पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया, जिससे उद्योग को 2 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची बरोटीवाला पुलिस ने आगजनी के घटना की जांच शुरु कर दी है।































